-
Advertisement
हिमाचल: 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पीडब्ल्यूडी के चालक की गई जान
संगड़ाह। हिमाचल के सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह (Sangrah) में शनिवार को हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा हरिपुरधार-बढ़ोल सड़क पर (Accident on Haripurdhar-Badol road) पेश आया। जहां कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में समा गई। मृतक की पहचान कुंदन सिंह निवासी रनवा गांव के तौर पर हुई है जो लोक निर्माण विभाग में चालक के पद पर सेवाएं दे रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: स्वां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, रेस्क्यू टीम ने बरामद किए दोनों शव
जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह कार से हरिपुरधार से कोरग जा रहा था। इस बीच रनवा कैंची मोड़ के समीप कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुंदन सिंह को तुरंत सीएचसी हरिपुरधार लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। ददाहू अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार हरिपुरधार सतेंद्रजीत ने बताया कि मृतक के परिजन को 20,000 रुपए फौरी राहत प्रदान की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


