-
Advertisement
Big Breaking : मंडी जिला के बलद्वाड़ा में नाले में गिरी कार, एक की मौ#त, दूसरा घायल
Accident In Mandi : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों (Accidents)का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के बलद्वाडा (Baldwara in Mandi district)में एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत( Person died) हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल( Injured) हुआ है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 बजे स्विफ्ट कार (एचआर 85 डी 6421) पर सवार होकर दो लोग काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे इस दौरान कार सत्संग भवन धुरखड़ी (बलद्वाडा) के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर साथ लगते नाले में गिर गई। जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से बलद्वाडा अस्पताल (Baldwara Hospital) में भर्ती करवाया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ( Police)भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान 34 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र कुलदीप व घायल की पहचान किरण कुमार पुत्र बलवीर निवासी गांव बाग चम्यार मसेरण सरकाघाट के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है मामले की जांच जारी है।
नितेश सैनी

