-
Advertisement
हत्या के बाद झाड़ियों में फैंका था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बीबीएन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में झाड़ियों में शव (Dead Body)मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post-mortem Report) में व्यक्ति की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बरोटीवाला में मिला यह शव एक ब्लाइंड मर्डर मामला है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत पशु चराने गई एक महिला ने 10 जुलाई की शाम को झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके से साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में किया गया, जिसकी रिपोर्ट में व्यक्ति की हत्या (Murder) की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस ने भी धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: महिला ने ट्रक चालक के प्यार में तोड़ दी 20 साल की शादी, उसके साथ ही रहने पर अड़ी
हालांकि अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को एक कांच की टूटी हुई बोतल, 2 डिस्पोजेबल गिलास और एक पानी की बोतल भी मिली थी। जिससे ऐसे कयास लगाया जा रहे थे कि दो लोगों ने घटनास्थल पर बैठकर पहले शराब पी और कहासुनी के बाद कांच की बोतल घोंपकर मर्डर कर दिया। मृतक के पेट, नाभी व गर्दन पर कट व गहरे घाव पाए गए थे। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को बरोटीवाला में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था जिसकी अभी तक पहचान (identification) नहीं हो पाई है। शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी बरामद हुए हैंए जिनके आधार पर जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

