-
Advertisement
हिमाचलः जेओए आईटी परीक्षा के एक और अभ्यर्थी पर केस, यह है बड़ी वजह
ऊना। जेओए आईटी (JOA IT) की परीक्षा के दौरान आपत्तिजनक सामग्री ले जाने के आरोप में एक अभ्यर्थी पर केस दर्ज हुआ है। यह केस हिमाचल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Himachal Staff Selection Commission) के रजिस्ट्रार की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। जिस अभ्यर्थी पर केस दर्ज हुआ है वह बंगाणा (Bangana) उपमंडल के एक गांव का है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के रजिस्ट्रार संजीव कुमार (Registrar Sanjeev Kumar) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों जेओए आईटी की परीक्षा का संचालन किया गया था। इसके दौरान ऊना (Una) जिला के तहत बहडाला स्कूल में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था।
यह भी पढ़ें:तृतीय श्रेणी के पदों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म, अधिसूचना जारी
इस परीक्षा केंद्र में चल रही जेओए आईटी परीक्षा के दौरान मलांगड़ गांव के निवासी शुभम डोगरा परीक्षा केंद्र (Exam Center) में अनुचित साधन की सामग्री लेकर बैठा पाया गया। परीक्षा केंद्र में मौजूद अधिकारियों ने फौरन घटना की सूचना रजिस्ट्रार संजीव कुमार को दी। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पर्ची के साथ पकड़े युवक का यूएमसी केस (UMC Case) बनाकर हमीरपुर भेज दिया था। वहीं, संजीव कुमार ने पुलिस को इस मामले के संबंध में सूचित करते हुए युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक शुभम डोगरा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ मालप्रेक्टिस स्टेट यूनिवर्सिटी बोर्ड एंड अदर स्पेसिफाइड एग्जामिनेशन एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


