-
Advertisement
शिमला में जासूस समझकर पकड़ा युवक, पूछताछ के बाद मिली क्लीन चिट
Himachal Police: राजधानी शिमला में सेना ने एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा, जिसे पूछताछ के बाद शिमला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को बाद में क्लीट चिट देते हुए छोड़ दिया. क्योंकि उसके पास पूछताछ में कुछ संदिग्ध नहीं मिला और वह शिमला घूमने आया था। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी। पूछताछ में यह शिकायत गलत पाई गई है।
ड्यूटी दे रहे जवानों से ले रहा था जानकारी
बता दें कि शिमला में सेना के प्रशिक्षण केंद्र यानी आर-ट्रैक के बाहर बीते कल दोपहर के वक्त एक व्यक्ति घूम रहा था। यह आर-ट्रैक के बाहर ड्यूटी दे रहे जवानों से पूछने लगा कि यहां कौन कौन अफसर बैठते हैं, इससे सेना के जवानों को व्यक्ति पर शक हुआ और संदिग्ध लगा। पूछताछ में पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति यूपी का रहने वाला है और पाकिस्तान-चीन समेत 60 देशों की सैर कर चुका है। पाकिस्तान की सैर सामने आने के बाद सेना को शक हुआ और पुलिस के हवाले कर दिया।
नोएडा गौतमबुध नगर का रहने वाला है
पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि इसके पिता भी भारतीय सेना से रिटायर थे। जिनकी कोरोना से मौत हो गई थी। वह शिमला घूमने आया है।हिरासत में लिए व्यक्ति का नाम कैबिन जोन ट्रेसलर बताया जा रहा है। कैबिन जोन शिमला में होटल प्रेस्टीज में 28 मई से कमरा नंबर-307 में ठहरा हुआ है। वह प्रतीक स्टाइलोम सैक्टर-45 नोएडा गौतमबुध नगर उत्तर प्रदेश बताया। कैबिन जोन के पास यूएस की नागरिकता भी बताई जा है।वहां कोका-कोला कंपनी में बतौर ब्रीफर नौकरी करता है। इसी कंपनी के माध्यम से यह विभिन्न देशों की यात्रा पर गया है।
संजू चौधरी

