-
Advertisement
CBSE ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CBSE Board 12th Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। दसवीं का पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 93.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। 2024 में पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है. यानी इस बार 0.41% की बढ़त देखने को मिली है।
इन साइट्स पर देखें रिजल्ट
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
पंकज शर्मा

