-
Advertisement
Himachal में पशु पालन के चार बड़े Projects को केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
ऊना। पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ( Animal Husbandry Minister Virendra Kanwar)ने आज दिल्ली में केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश( Himachal Pradesh) के लिए पशु पालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्ट्स ( Four big projects)को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का एक केंद्र बनाने को मंजूरी प्रदान की है। ऐसा एक केंद्र अभी चंडीगढ़ में है। इसके साथ-साथ मछली पालन विभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र, कड़कनाथ मुर्गा प्रजनन केंद्र तथा हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए 10 करोड़ रुपए की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ये भी पढ़ेः Himachal में सड़कों पर उतरी CPIM, केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा
पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन चार बड़ी परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर करने पर केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया तथा साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय योजनाओं को उदार आर्थिक सहायता की मांग की। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर संभव मदद कर रही है तथा डबल इंजन का लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


