-
Advertisement
अब चंदन प्रभाकर ने भी छोड़ा द कपिल शर्मा शो, प्रोमो में आए थे नजर
द कपिल शर्मा शो जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है। इस बार कई पुराने कॉमेडियन ने द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को छोड़ दिया है। इस बीच शो के फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने रही है। अब कपिल के दोस्त चंदन प्रभाकर भी ये शो छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें-भारती सिंह नहीं होंगी द कपिल शर्मा शो का हिस्सा, बताई ये वजह
बता दें कि चंदन शो में चंदू का किरदार निभाते हैं। चंदन प्रभाकर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि अब वे शो में नजर नहीं आएंगे। चंदन का कहना है कि वे इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, इसके पीछे कोई खास कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बस ब्रेक लेना चाहता हूं।
गौरतलब है कि चंदन कपिल शर्मा के ऑस्ट्रेलिया टूर का हिस्सा भी नहीं थे। हालांकि, कपिल और चंदन पिछले कई साल से एक साथ काम कर रहे हैं और दोनों के बीच खास बॉन्डिंग हैं। द कपिल शर्मा शो को प्रोमो में भी चंदन नजर आ रहे हैं। ये शो 10 सितंबर से शुरू होने वाला है। अब इस बार में शो में भारती, कृष्णा और चंदन नजर नहीं आएंगे।
