-
Advertisement
पांवटा में भारी भूस्खलन ने बंद किया NH, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारें
Last Updated on November 22, 2022 by sintu kumar
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 (Sahib-Shillai NH 707 ) पर मंगलवार को एक बार फिर भारी भूस्खलन (Heavy Landslide) हुआ है। जिसके चलते यह एनएच पूरी तरह से वाहनों के लिए बंद हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। इससे यात्रियों समेत वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर भूस्खलन, 3 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही
जानकारी के अनुसार बोहराड़ के पास पहाड़ी (Hill का एक बड़ा हिस्सा सडक़ पर आ गिरा। चीड़ के कई पेड़ भी भूस्खलन के मलबे में भेंट चढ़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई बसें सड़क के दोनों ओर फंसी रही। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मुसाफिरों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए पैदल सफर तय करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर मशीनरी लगाई गई है लेकिन बार बार भूस्खलन होने से मार्ग को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।
इस दौरान कई निजी बसें भी सड़क (Road) के दोनों ओर फंसी रहीं। छोटे और बड़े वाहनों की भी कतारें लगने से चालक सड़क के बीच परेशान रहे। जानकारी के मुताबिक सड़क सुबह 10 बजे के करीब बंद हुई थी। रात 8:00 बजे तक भी बहाल नहीं हो सका। ऐसा पहली बार नहीं हुआए बल्कि इसी स्थान पर 200 मीटर दायरे में हाईवे कई बार बंद हो चुका है। एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि मार्ग को बहाल करने करने के प्रयास किए जा रहे हैं।