-
Advertisement
संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन- बड़े आंदोलन की चेतावनी
Sanjauli Mosque Dispute: विवादित संजौली मस्जिद का मुद्दा आज फिर गर्मा गया है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ अदा करने के लिए 30 से अधिक नमाज़ी संजौली मस्जिद पहुंचे, इससे पहले देवभूमि संघर्ष समिति ने विवाद मस्जिद में नमाज ना होने देने का आह्वान किया था। इसके देखते हुए मस्ज़िद को जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा बल तैनात था। पुलिस की ओर से नमाज़ियों को मस्ज़िद जाने दिया गया। जिसके बाद संजौली में जुटे देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों ने सड़क पर ही इसका विरोध जताना शुरू कर दिया और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। देवभूमि संघर्ष समिति ने इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। शाम 4 बजे इसको लेकर देवभूमि संघर्ष समिति बैठक करेगी, जिसमें आगामी योजना तय की जाएगा।
हिंदुओं को रोका जा रहा, मुसलमान नमाज पढ़ रहे
देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा कि हिंदुओं को विवादित मस्जिद के पास जाने से रोका जा रहा है और मुसलमानों को नमाज पढ़ने दी जा रही है। समिति ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन मुसलमानों को संरक्षण दे रहे हैं। सरकार और प्रशासन के लोगों ने मुसलमानों को बुलाकर नमाज़ अदा करने को कहा। उन्होंने कहा कि देवभूमि संघर्ष समिति इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। शाम 4 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। समिति ने चेताया है कि इस बार प्रदर्शन खाली हाथ नहीं होगा। संघर्ष समिति ने कहा कि अगर पुलिस हिंदुओं पर बल प्रयोग करेगी, तो विरोध करने वाले हाथों में लाठी लेकर पहुंचेंगे।
संजू चौधरी

