-
Advertisement
कैमरा फ्लैश से चेक कर सकते हैं पल्स रेट, बस करना होगा ये काम
आज के समय में मोबाइल फोन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। वहीं, मार्केट में भी नई-नई टेक्नोलॉजी के स्मार्टफोन आ रहे हैं, जिनमें हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई फीचर्स होते हैं। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android Smartphone) से अपनी पल्स रेट (Pulse Rate) चेक कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें-बिजनेस में मनचाही तरक्की पाने के आसान टिप्स, ऑफिस में रखें ये चीजें
मोबाइल फोन से हार्ट रेट चेक करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर हेल्थ से जुड़ी कई ऐप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपनी हेल्थ पर नजर रख सकते हैं। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर हार्ट रेट मॉनिटर करने के लिए भी कई ऐप्स हैं, जिन्हें हार्ट रेट या पल्स मॉनीटर के लिए डिजाइन किया गया है। इन ऐप्स के जरिए आप कभी भी अपनी हार्ट रेट आसानी से चेक कर सकते हैं।
ऐप यूजर का पल्स चेक करने के लिए फिंगर टिप के बदलते हुए कलर को कैमरा (Camera) से मॉनिटर करता है। हार्ट रेट मॉनिटर करने वाली ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी उंगली स्मार्टफोन के कैमरा फ्लैश (Flash) पर सही तरीके से एक मिनट तक रखें। इसके बाद ऐप आपका आपको हार्ट रेट दिखा देगी।
