-
Advertisement
नहीं बढ़ रही है बच्चे की हाइट तो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स
Last Updated on April 17, 2023 by sintu kumar
बच्चे क्या खाते हैं, क्या पीते हैं इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। इसके साथ ही बच्चों का खानपान पोषक और पर्याप्त न हो तो उनके वृद्धि व विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ बच्चों की डाइट भी बदल जाती है। बच्चों के शरीर को खानपान अत्यधिक प्रभावित करता है। कई बार ऐसा होता है कि बच्चों की उम्र तो बढ़ जाती है लेकिन बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ पाती है। अगर आपका बच्चा भी इन्हीं में से एक है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिसे डाइट में शामिल करने से आपके बच्चे की हाइट तेजी से बढ़ने लगेगी।
यह भी पढ़े:मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
डॉक्टर्स सभी को हमेशा हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बच्चों को यह सब्जियां खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। अक्सर वह हरी सब्जियां खाने में नखरे करते हैं। लेकिन बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए हरि पत्तेदार सब्जियां खाना बेहद जरुरी है, इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर,पौटेशियम,कैल्शियम और आयरन की पूर्ति होती है।
प्रोटीन से भरपूर अंडे लंबाई बढ़ाने में सहायक होते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा खासतौर से पूरी तरह प्रोटीन से भरपूर होता है। दूध और अंडे का मल्टीग्रेन टोस्ट साथ में खाने से बच्चों को प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है, जिससे बच्चों की लंबाई बढ़ती है। सेहतमंद रहने के लिए डाइट में दूध शामिल करना काफी जरुरी है। दूध से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर आप भी अपने बच्चे की हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो उनकी डाइट में दूध जरुर शामिल करें।
खानपान में सूखे मेवे कई तरह से शामिल किए जा सकते हैं। सूखे मेवे को सलाद में डालकर खा सकते हैं या फिर सादे भी खा सकते हैं। इन्हें शेक्स में डाल सकते हैं। बच्चों को ड्राई फ्रूट्स से खनिज, अमीनो एसिड्स और अच्छे फैट्स मिलते हैं। ऐसे में अखरोट, मूंगफली, बादाम और काजू आदि बच्चों को खिलाए जा सकते हैं। यह बच्चों की हाइट बढ़ाने में सहायक होते हैं।बच्चे को हर दिन भोजन में एक कटोरी दही जरुर दें। यह एक प्रो-बायोटिक्स है, जो बच्चे के पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। दहीं में विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर होता है, जो मजबूत हड्डियों और अच्छी लंबाई के लिए बेहद जरुरी है।
फल-
फलों को खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। बच्चों को सभी प्रकार के फल खाने चाहिए। कई सारे मिनरल्स और विटामिन से भरपूर फल कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में फलों को जरुर शामिल करें।
शकरकंद में विटामिन ए पाया जाता है। यह हड्डियों की ग्रोथ और स्वास्थ्य को बेहतर करता है। शरीर के विकास के लिए शकरकंद का सेवन जरुरी है।