-
Advertisement
धर्मशाला एसडीएम कार्यालय में दो पक्षों में हंगामे के बाद मारपीट, 6 महिलाएं गिरफ्तार
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एसडीएम कार्यालय (Dharamshala SDM Office) दो पक्षों में जबरदस्त हंगामा हो गया। यह हंगामा बाद में मारपीट में बदल गया। इस हंगामे (Clash ) को शांत करने के लिए धर्मशाला पुलिस स्टेशन से पुलिस को बुलाना पड़ा। मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम कार्यालय में दोनों पक्षों की तरफ से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। हंगामे को देखते हुए क्यूआरटी को भी मौके पर बुलाना पड़ा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराबी नशे में पड़ोसी को बचे दिया मकान, पत्नी ने दर्ज करवाया धोखाधड़ी का मामला
बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार को एक गुमशुदगी के मामले (Missing Case) में एक युवक और युवती के परिजनों को पेशी के लिए धर्मशाला एसडीएम कार्यालय बुलाया गया था। एसडीएम परिसर में पहुंचते ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। जो बाद में मारपीट (Beating) में बदल गया। यह सभी लोग प्रवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में गिरफ्तार छह महिलाएं चैतड़ू स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहती हैं। एसपी कांगड़ा ने बताया कि गिरफ्तार छह महिलाओं को कल मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

