-
Advertisement
हिमाचल: घर से निकले व्यक्ति का नाले में मिला शव, शिक्षा विभाग में बतौर क्लर्क था तैनात
गोहर। हिमाचल के जिला मंडी (Mandi) के जंजैहली के साथ लगते बखलाड़ गांव के शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क का शव (Dead Body) नाले से मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पदम सिंह (45) पुत्र स्व. उदय राम शिक्षा विभाग (Education department) में बतौर कलर्क कार्यरत था। रविवार को पदम सिंह कहीं गया हुआ था। रात को किसी परिचित ने उसे घर के पास वाली सड़क पर छोड़ा और चला गया। पदम सिंह सड़क से अपने घर के लिए तो गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। लेकिन सुबह उसका शव घर के साथ वाले नाले से बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने पहले सदन के बीच बैठ लगाए नारे, फिर किया वॉकआउट
मृतक के चेहरे पर गंभीर घाव के निशान हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर आकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी मंडी (SP Mandi) शालिनी अग्निहोत्री ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

