-
Advertisement
Himachal: रामपुर के पास जगातखाना में बादल फटा , मची तबाही ,कई वाहन भी बहे
Cloud burst in Himachal: शिमला के रामपुर शहर से सटे कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में नाले में बादल फटने से खासा नुकसान हुआ है। शाम करीब 6 बजे बादल फटने की घटना से सतलुज नदी के किनारे खड़ी गाड़ियां तेज पानी के बहाव के कारण बह ई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा के चलते भारी मात्रा में मलबा आया, जिससे कई वाहन बह गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 10 गाड़ियों के बहने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे तेज गर्जना और मूसलाधार बारिश के साथ अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया, जिसने देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपने साथ बहा लिया। प्रभावित क्षेत्र में आई बाढ़ और मलबे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

बादल फटने से नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है और सतर्कता बरतने की अपील की है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिला के अधीन हुई है। रामपुर के भारी बारिश के कारण तीन जगह सड़कें अवरुद्ध हुई थी । तीनों सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

