- Advertisement -
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में बादल फटने (Cloud Burst) की घटना सामने आई है। यह बादल सोमवार देर शाम पूह खंड की शलखर पंचायत में फटा है। बादल फटने के बाद करीब आठ नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बाढ़ आने से कई वाहन (Vehicle) मलबे में दब गए हैं, वहीं कई घरों में पानी के साथ मलबा घुस (Debris Entered Homes) गया है। बादल फटने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए हैं। बादल फटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर (Kinnaur) जिला में दोपहर से ही बारिश (Rain) का दौर जारी था। इसी दौरन शाम के समय अचानक से ऊपरी क्षेत्र में बादल फट गया। जिससे गोतांग क्षेत्र से निकलने वाले पकते नाला, ढूनाला, देनानाला, बस स्टैंड नाला, शारंग नाला, मूर्तिक्यू नाला, गीप और गौतांग नाले में बाढ़ आ गई। इससे शलखर गांव में चारों तरफ पानी घुस गया। मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया। बादल फटने के बाद पानी का तेज बहाव सड़कों पर आ पहुंचा और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सड़कों और घरों में भी मलबा घुस गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में देर रात तक भारी बारिश जारी रही। जिससे लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। चारों तरफ पानी बढ़ने से लोग सुरक्षित स्थानों को भी नहीं जा पा रहे हैं।
- Advertisement -