-
Advertisement
Himachal के Kinnaur में फटा बादल : चोलिंग आर्मी हेलीपैड पर घुसा मलबा
Last Updated on August 5, 2020 by
रिकांगपिओ। किन्नौर जिले की मीरु पंचायत के रूनांग में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बाढ़ से सेब के बागीचे तबाह हो गए और लोगों के खेत व खलिहानों में पानी घुस गया। इतना ही नहीं चोलिंग स्थित आर्मी के हेलीपैड (Helipad) पर भी बाढ़ का मलबा आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात को एक से दो बजे के बीच तेज बारिश (Heavy rain) का पानी उनके खेतों में घुस गया। मलबे से चोलिंग के समीप एनएच पांच पर भी यातायात ठप हो गय। रूनांग खड्ड से आगे चोलिंग के सपीप एनएच पांच पर रात करीब ढाई बजे बाढ़ आने से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। हाईवे बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढे़ं – भारी बारिश से तबाही : कई मकान-मवेशी पानी में बहे, 5 साल का बच्चा बहने से बचाया, 3 NH बंद
सुबह तक दोनों तरफ वाहनों का कतारे लग गई। जैसे ही एनएच बंद होने की सूचना प्रशासन को मिली। प्रशासन ने मशीनरी भेज कर हाईवे (Highway) को बहाल कर दिया है। एनएच-5के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि हाईवे देर रात से बंद जिसे बहाल कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह आज बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। छह से 10 अगस्त तक प्रदेश के कई स्थानों पर अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…