-
Advertisement
जयराम बोले, Mission Repeat को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार-संगठन के बीच बेहतर ताल-मेल जरूरी
देहरा। सीएम जयराम ठाकुर (CM JaiRam Thakur) ने कहा है कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी की सरकार के मिशन रिपीट (Mission Repeat)को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार व संगठन के बीच बेहतर ताल-मेल जरूरी है। जयराम आज कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर विधानसभा के अंतर्गत बगली में देहरा बीजेपी संगठनात्मक जिला के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP)कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि वे विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़े हैं, यही नहीं पार्टी का नेतृत्व जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश से ही हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें क्योंकि चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित किए जा रहे भव्य भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण राम राज्य के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
ये भी पढ़ेः सीएम जयराम की मौजूदगी में Pawan Rana -Ramesh Dhawala ने साझा किया पार्टी का मंच

मजबूरी में की बस किराए में वृद्धि
प्रदेश में बस किरायों में वृद्धि पर विपक्ष काफी शोर-शराबा कर रहा है, लेकिन विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण प्रदेश को 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इस संकट का सामना करने में सरकार को मजबूरी में बस किराए (Bus Fare)में वृद्धि के निर्णय का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने हैरानी जताई कि विपक्ष के नेता कोरोना महामारी का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं, लेकिन इसका उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला। सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में विकास की गति बाधित ना हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न विभागों में बिना खर्च की गई धनराशि को चिन्हित करें ताकि इसका उपयोग विकासात्मक कार्यों के लिए किया जा सके। सरकार विकास कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है ताकि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के उपायों और प्रयासों को प्रधानमंत्री ने भी सराहा है।
यह भी पढ़ें: क्वारंटाइन हुए Shanta- बोले, मंत्री ही तोड़ रहे नियम, महंगी ना पड़ जाए कहीं लापरवाही

सोशल मीडिया का अधिकांश प्रयोग करें
प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री पवन राणा (Pawan Rana) ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पूर्व अपना बूथ सबसे मजबूत और पन्ना प्रमुख कार्यक्रमों को शुरू किया गया था। इसके परिणामस्वरूप बीजेपी ने देश में 69 प्रतिशत मत के हिस्से के साथ अभूतपूर्व विजय हासिल की। इसके अतिरिक्त बीजेपी ने एक बूथ, दस युवा कार्यक्रम भी आरम्भ किया, जिससे पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत हुई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि प्रदेश सरकार की विकासात्मक एवं कल्याण योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार के लिए सोशन मीडिया का अधिकांश प्रयोग करें। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश बीजेपी के महासचिव त्रिलोक जमवाल, देहरा जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा और मंडल अध्यक्ष मान सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


