-
Advertisement
सीएम जयराम बोले: हिमाचल दिवस की घोषणाओं को पचा नहीं पा रही कांग्रेस, दे डाली ये नसीहत
इंदौरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के दौरे पर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर जुबानी बाण छोड़े। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल दिवस पर की गई घोषणाओं को कांग्रेस पचा नहीं पा रह है। जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस नसीहत नहीं, बल्कि सीखने की प्रवृति डाले। कांग्रेस ने सत्ता से जाते समय केवल सत्ता के लिए घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम ठाकुर की घोषणाओं पर छिड़ी सियासत, AAP बोली यह हमारी नकल

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम का लाभ गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचे। वहीं, कोरोना काल में भी जब पीएम ने वैज्ञानिकों से बात कर वैक्सीन तैयार करवाई, तब भी टीका टिप्पणियां की पर जब पूरे देश को वैक्सीन लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता भी वैक्सीन (Vaccine) के लिए आगे आए। देश को कोरोना से बचाने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जाता है। प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं लोगों का समर्थन व प्यार मिल रहा हैए इससे तय है कि आने वाले समय में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

फायर सब स्टेशन, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व पीएचसी खोलने की घोषणा की
सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में 161 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। विकास की गति तेजी से इस विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ेगी। सीएम ने कहा जनता के बीच बार-बार आना चाहते थे पर कोरोना महामारी के कारण नहीं आ सके। सीएम जयराम ठाकुर ने फायर सब स्टेशन इंदौरा में खोलने की घोषणा की। जबकि एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की भी घोषणा की। पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की। पॉलीक्लीनिक खोलने की घोषणा की। आइटीआइ दो विषय और जोड़ने की घोषणा की। गंगवाल स्कूल में कामर्स कक्षाएं व इंदौरा छात्रा स्कूल में साइंस कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। राजा खास के सौहड़ा स्कूल का दर्जा बढ़ा सीनियर सेकेंडरी किया। डिग्री कालेज मंड मियानी के निजी कालेज का सरकारीकरण करने के लिए औपचारिकताएं पूरी होंगी। इसके अलावा पीएचसी खोलने की भी घोषणा की।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

