-
Advertisement
#Jai Ram ने घर पर घेरे मुकेश, Haroli को 72 करोड़ से ज्यादा की दे गए सौगात
ऊना। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) को उनके ही घर में घेरा, वहीं उद्घाटन और शिलान्यासों की झड़ी भी लगाई। साथ ही कई विकासात्मक योजनाओं की घोषणा भी की। हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने 72 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने टाहलीवाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर भी जमकर निशाने साधे। सीएम ने कहा कि हरोली क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है और कांग्रेस विकास का विरोध करने में लगी है।
यह भी पढ़ें: CM Jai Ram ने सभी फोरलेन परियोजनाओं को तय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

सीएम ने दुलैहड़ में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीएचसी (CHC) के नए भवन का उद्घाटन किया। साथ ही 4.68 करोड़ रुपये की लागत से गोंदपुर में 33 केवी सब स्टेशन का शुभारंभ किया। सीएम ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 10 परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए हैं। नेता प्रतिपक्ष द्वारा कोरोना (Corona) काल में सरकार के विफल रहने के आरोप का जवाब देते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के अपने ही विधानसभा क्षेत्र से पंजाब (Punjab) राज्य सटा है। जहां उनकी अपनी पार्टी की सरकार है। हिमाचल सरकार को विफल करार देने वाले नेता प्रतिपक्ष एक नजर अपने ही पड़ोसी राज्य पंजाब पर दौड़ा लें। उन्हें खुद ही हिमाचल प्रदेश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए किए गए प्रयासों का पता चल जाएगा।

वहीँ रमेश धवाला की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि रमेश धवाला हमारे परिवार के सदस्य हैं। परिवार में कई बार छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं, जिन्हें परिवार के लोग आपस में मिल बैठकर सुलझा लेते हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के लिए दावेदारी मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके चलते बल्क ड्रग पार्क जैसे अहम प्रोजेक्ट को पूरी संजीदगी के साथ केंद्र से उठाया गया है, लेकिन प्रदेश का यह दुर्भाग्य है कि विकास में सहयोग देने के स्थान पर विपक्ष विकास में रोड़े अटकाने का काम कर रहा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने बल्क ड्रग पार्क को रोकने के लिए लोगों को हाईकोर्ट पहुंचा दिया है। इतना काम होता है करना है। सीएम ने कहा कि विपक्ष को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विकास में सहयोग देना चाहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


