-
Advertisement
पांगी की विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों में शीघ्रता लाने के CM Jai Ram ने दिए निर्देश
शिमला। सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज चंबा जिले के पांगी क्षेत्र (Pangi area of Chamba) में 70 करोड़ रूपए की विकासात्मक परियोजनाओं की ऑनलाइन आधारशिला रखी। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सीमित कार्य समय के दृष्टिगत विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। इन शिलान्यासों (Foundation stone) में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12.35 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली 17.300 किमी धवारस-सुरल-भटोरी सड़क, 16.02 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली 24 किमी लंबी साचपास से तोवान सड़क तथा 2.25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होन वाली साईचू से चसाक सड़क शामिल हैं। सीएम ने 1.21 करोड़ रूपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के अतिरिक्त भवनों के निर्माणए 99 लाख रूपए की लागत से क्रयूणी में निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन, 2,77 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले राजस्व भवन किलाड़ तथा 18.89 करोड़ रूपए की लागत से नागरिक अस्पताल किलाड़ में निर्मित होने वाले नए भवन की आधारशिला भी रखी। इसके अतिरिक्तए उन्होंने किलाड़ में 4.61 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले चिकित्सकों के आवास की आधारशिला भी रखी।
यह भी पढ़ें: MP Cabinet : देर रात जेपी नड्डा और अमित शाह से मिले सीएम शिवराज, आज PM से करेंगे मुलाकात
परियोजनाएं पांगी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान
जय राम ठाकुर ने कहा कि ये विकासात्मक परियोजनाएं पांगी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होंगी। वह स्वयं इन क्षेत्रों का दौरा कर इन परियोजनाओं की आधारशिला रखना चाहते थे और साथ ही विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करने के इच्छुक भी थे,लेकिन कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच वह नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि पांगी क्षेत्र के अपने पिछले दौरे के दौरान उन्होंने पांगी काॅलेज के भवन का उद्घाटन किया था। उस दौरे में उन्होंने किलाड़ में छात्राओं के लिए अलग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलने के अतिरिक्त राजकीय उच्च विद्यालय सूरल को राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक पाठशाला तथा उदान मटौरी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Property Tax, कूड़ा, पानी और बिजली के बिलों में छूट ना मिलने पर DC office Shimla के बाहर प्रदर्शन…
सीएम जयराम का किया आभार व्यक्त
कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Dr. Ramlal Markanda) ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास में गहन रूचि दिखाने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के कारण ही रोहतांग सुरंग का कार्य समाप्ति पर है जिसके कारण मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण कई महीनों शेष क्षेत्रों से कटे रहने वाले जनजातीय जिले लाहुल.स्पीति के लोगों को वर्ष भर आवाजाही की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में संचार सेवाओं में सुधार हुआ है। भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर (Jiya Lal Kapoor) ने करोड़ों रूपए की विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास रखने के लिए सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यद्यपि कोरोना महामारी के कारण जयराम क्षेत्र में नहीं आ सके परंतु उन्होंने इसके बावजूद पूरे प्रदेश में विकास की गति सुनिश्चित की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


