-
Advertisement
Exclusive: दिल्ली पहुंचे जयराम ठाकुर का बड़ा खुलासा- जानने के लिए पढ़ें खबर
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) दिल्ली पहुंच गए हैं। कल सीएम जयराम ठाकुर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात करेंगे। नड्डा से हिमाचल की राजनीति के अलावा कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। कल जेपी नड्डा से मुलाकात का खुलासा सीएम जयराम ठाकुर ने खुद यहां मीडिया से बातचीत में किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP हासिल करने जा रही यह उपलब्धि, ऐसा देश में होगा पहली बार

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से दिल्ली (Delhi) आना नहीं हुआ। यह इसलिए की कोरोना (Corona) का दौर चला है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन, तकनीक के माध्यम से दिल्ली से दूर नहीं थे। पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के अन्य केंद्रीय मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत होती रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल (Himachal) में कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन बावजूद इसके हिमाचल बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कल पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात है। इसके अलावा अन्य अधिकारिक कार्यों के चलते वह दिल्ली आए हैं। बता दें कि हिमाचल कैबिनेट विस्तार व कोरोना संकट के बीच सीएम जयराम ठाकुर पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम जयराम ठाकुर शिमला से सड़क मार्ग से पिंजोर पहुंचे। पिंजोर से हरियाणा सरकार के हेलीकॉप्टर में दिल्ली पहुंचे। अभी केंद्रीय सरकार के सचिव से मिलने गए हैं।
यह भी पढ़ें: Dalai Lama की जासूसी कर रहा था हवाला कांड में अरेस्ट हुआ चीनी; लामाओं को दे रखी थी रिश्वत

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

