-
Advertisement
#Kangana की सुरक्षा में तैनात रहेंगे ये जवान, जानिए क्या बोले CM Jai Ram Thakur
शिमला। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि कंगना रनौत ने बॉलीवुड में हिमाचल का नाम रोशन किया है। कंगना प्रदेश की बेटी है, ऐसे में उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। कंगना की सुरक्षा को लेकर बीते दिनों परिवार और प्रदेश के लोगों ने चिंता जताई थी, इस पर सरकार ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला लिया है। सीएम ने कहा हिमाचल के डीजीपी को कंगना की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद मनाली में पुलिस कंगना की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।
देवभूमि हिमाचल की बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
इस संबंध में हमने डीजीपी को आगामी आदेश दे दिए हैं।
हिमाचल की हर बेटी की सुरक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। pic.twitter.com/9tSrJ3SKad
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) September 7, 2020
सीएम जयराम ने कहा केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा (Y-class security) मुहैया करवा दी है। उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे जिसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। हिमाचल की बेटी को सुरक्षा देने के लिए वह केंद्र सरकार के आभारी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के प्रदेश में प्रवास के दौरान हिमाचल पुलिस सतर्क रहेगी। मनाली (Manali) में घर आने पर स्थानीय पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाएगी। इसके अलावा प्रदेश में प्रवास के दौरान सुरक्षा देने पर सरकार विचार करेगी, लेकिन मनाली में पुलिस सुरक्षा रहेगी। सीएम ने कहा कि कंगना की सुऱक्षा में हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

