-
Advertisement
Conductor भर्ती प्रकरणः CM Jai Ram Thakur का बड़ा बयान आया सामने, कही यह बात
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कंडक्टर (Conductor) भर्ती पेपर लीक मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि दोषी व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार लिखित परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों। बता दें कि हिमाचल (Himachal) में आज 568 कंडक्टर के पदों को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। हिमाचल के करीब 304 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन करवाया गया। लेकिन, शिमला (Shimla) और सोलन (Solan) में परीक्षा खत्म होने से पहले ही पेपर के कुछ पन्नों के स्क्रीन शॉट बाहर आ गए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
यह भी पढ़ें: #Himachal में कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, शिमला में हुआ- जांच में जुटी पुलिस
एक मामला शिमला के एक निजी संस्थान में बने परीक्षा केंद्र में हुआ। हालांकि, परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ ने अभ्यर्थी को पकड़ लिया। पर तब तक पेपर लीक हो चुका था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल (Mobile) कैसे ले जाए गए। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) और पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सरकार पर निशाना साधा है। अब सीएम जयराम ठाकुर ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, अभी पेपर रद्द करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार कल तक कोई फैसला ले सकती है।
यह भी पढ़ें: Conductor भर्ती प्रकरणः मुकेश ने घेरी सरकार, पूछा- परीक्षा केंद्र में कैसे पहुंचा Mobile
यह भी पढ़ें: Conductor भर्ती पेपर प्रकरणः बाली बोले- सरकार जल्द दे परीक्षा रद्द करने के आदेश
यह भी पढ़ें: Conductor भर्ती पेपर प्रकरणः बाली बोले- सरकार जल्द दे परीक्षा रद्द करने के आदेश


