-
Advertisement
जयराम बोलेः गलती मानने को तैयार नहीं विपक्ष, होगी मुश्किल
शिमला। हिमाचल विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि विपक्ष को आरोप लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सभी लोग देख चुके हैं कि कौन क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि जो हो गया उसे स्वीकार करना चाहिए। विपक्ष गलती मानने को तैयार नहीं, ऐसी सूरत में विपक्ष के लिए ही यह मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सीएम, मंत्रियों और विधायकों के साथ हुआ होता तो कोई बात नहीं थी। पर राज्यपाल (Governor) का रास्ता रोका गया है। उनकी गाड़ी को मुक्के मारे गए हैं। ऐसा करने की किसी को इजाजत नहीं है।
यह भी पढ़ें: बजट सत्रः PWD में करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर क्या बोली सरकार- जाने
उन्होंने कहा कि मामले को राजनीतिक रूप देने में विपक्ष को नुकसान होगा। गतिरोध खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा दिल बहुत बड़ा है। लेकिन, विपक्ष ने काम ही ऐसा किया है जो सहज नहीं है। कानून के दायरे से देखा जाए तो इसे सरल नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मामला हिमाचल विधानसभा परिसर (Himachal vidhan sabha Complex) में हुआ है। यह क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) सहित अन्य पांच विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसके बारे उन्हें मालूम नहीं है। विपक्ष द्वारा राज्यपाल से माफी मांगने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तुंरत कर देना चाहिए, पर अब तो देर हो चुकी है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल (Railway Minister Piyush Goyal) के शिमला दौरे को भी महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कालका-शिमला ट्रैक (Kalka Shimla Track) पर पुराने कोच बदले जाएंगे। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर भी कुछ इस तरह का प्लान है। इसके अलावा शिमला-कालका ट्रेन की स्पीड बढ़ाने को लेकर फिर से सर्वे होगा। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

