-
Advertisement
सीएम सिक्योरिटी में बृजेश सूद की बहाली पर क्या बोले जयराम-जानिए
शिमला। सीएम सिक्योरिटी (CM Security) में एएसपी बृजेश सूद (ASP Brijesh Sood) की बहाली को लेकर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। मामले में बाकी प्रक्रिया जो दूसरे लोगों पर चल रही है वह चलती रहेगी। जांच रिपोर्ट की रिपोर्ट और विजुअल के आधार पर जो कार्रवाई प्रस्तावित है, वह होगी। सीएम जयराम ठाकुर यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि कुल्लू (Kullu) में केंद्रीय नितिन गडकरी के दौरे के दौरान किसी बात को लेकर कुल्लू के एसपी रहे गौरव सिंह (Gaurav Singh) ने सीएम सिक्योरिटी में तैनात एएसपी बृजेश सूद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सीएम के पीएसओ रहे बलवंत सिंह ने गौरव सिंह को लात मार दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए गौरव सिंह और बलवंत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, बृजेश सूद को हेड क्वार्टर शिमला अटैच कर दिया गया था। आज बृजेश सूद के सीएम सिक्योरिटी में एएसपी पद पर बहाली के आदेश जारी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कुल्लू थप्पड़ प्रकरण : एएसपी बृजेश सूद फिर से सीएम की सुरक्षा में तैनात
मीडिया से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variants) का एम मामला आया है। कांगड़ा जिला के पालमपुर क्षेत्र की 20 साल की लड़की के सैंपल में यह वेरिएंट पाया गया है। यह सैंपल मई माह में जांच को भेजा गया था। अभी लड़की रिकवर कर गई है। उन्होंने कहा कि फिर भी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को अलर्ट रहने की आवश्कता है। किसी भी बात का नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हिमाचल में बढ़ रही पर्यटकों की आमद को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि डीसी और एसपी को आदेश जारी किए हैं कि पर्यटक कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पूरी तरह पालन करें। ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो। साथ ही होटल वालों को भी एसओपी (SOP) के पूरी तरह से पालन करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम की अपील के बाद भी हड़ताल पर जुटे डॉक्टर, 5वें दिन भी बंद रखा काम
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 जुलाई को बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचेंगे। पांच जुलाई को कुल्लू के दौरे पर रहेंगे। यहां वह अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) का दौरा करेंगे और कुल्लू में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जेपी नड्डा का रात्रि ठहराव कुल्लू में होगा। 6 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

