-
Advertisement
सीएम ने गौ अभ्यारण्य का किया दौरा
ऊना। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभ्यारण्य का दौरा किया। यह अभ्यारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को रखने की क्षमता वाले इस अभ्यारण्य में वर्तमान में 279 बेसहारा पशुओं को आश्रय दिया जा रहा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, डीसी ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्चित सेन इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags
