-
Advertisement
Breaking:सीएम जयराम के शिमला आने में फंसा पेंच, चार बजे तक करना होगा इंतजार
नई दिल्ली। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के नई दिल्ली से शिमला आने पर आज संशय बन गया है। एम्स में दाखिल सीएम जयराम ठाकुर तो आज ही वापसी चाहते हैं,लेकिन सरकारी हेलीकॉप्टर की उपलब्धता नहीं होना रोड़ा बना हुआ है। अगर आज शाम चार बजे तक हेलीकॉप्टर उपलब्ध हुआ तो ठीक नहीं तो कल सुबह सीएम जयराम शिमला का रुख करेंगे।
यह भी पढ़ें- एनपीएस कर्मचारी संघ पहुंचा मुकेश अग्निहोत्री के द्वार, लगाई ये फरियाद
सीएम जयराम की तबीयत गुरुवार रात को बिगड़ी थी, उन्हें सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को आइजीएमसी शिमला में चेकअप के बाद उन्हें एम्स में जांच करवाने की सलाह दी गई थी। इसके बाद से वे एम्स में भर्ती थे। जाहिर है प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से होना है। इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर को बीजेपी विधायक दल की बैठक (BJP Legislature Party Meeting) की अध्यक्षता करनी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


