-
Advertisement
केंद्र से कर्ज सीमा बढ़ाने की लगाई गुहार -सीएम सुक्खू ने की तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात कर उनसे प्रदेश की दो प्रतिशत अतिरिक्त ऋण सीमा को बढ़ाने का आग्रह किया। सीएम ने राज्य में राजकोषीय प्रबंधन में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों और कई वित्तीय बाधाओं के बावजूद वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने राज्य से संबंधित विभिन्न बजटीय और वित्तीय मामलों से केंद्र सरकार को अवगत करवाया।
सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा
सीएम सुक्खू ने तुर्किये से आयातित सेब के मामले पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहित देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में एक सर्वव्यापी वृद्धि के लिए भी आग्रह किया।सीएम सुक्खू ने कहा कि तुर्किये से आने वाले सेब के कारण हिमाचली सेब देश की मंडियों में प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बागवानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए तुर्किये से आयातित सेब पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए।
हिमाचल सरकार राहत की सांस लेगी
गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही प्रदेश सरकार को दो प्रतिशत ऋण वृद्धि की अनुमति मिलने की स्थिति में सालाना 11 हजार करोड़ का ऋण उठाने का रास्ता साफ होगा। जबकि वर्तमान में प्रदेश सरकार तीन प्रतिशत ऋण सुविधा के तहत वार्षिक 6200 करोड़ का ऋण लेने की हकदार है। यदि केंद्र प्रदेश सरकार के ऋण संबंधी आग्रह को स्वीकारती है तो हिमाचल सरकार राहत की सांस लेगी।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

