-
Advertisement
हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं, फाइनेंशियल मेस होने की बात भी गलत
There is no financial crisis in Himachal: शिमला। हिमाचल प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए वेतन व भत्ते विलंबित करने वाले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज हिमाचल प्रदेश में किसी भी तरह के आर्थिक संकट(financial crisis) को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जब से सरकार सत्ता में आई है तो पहले दिन से हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने(To make Himachal self-reliant by 2027) और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की बात कही है। अर्थव्यवस्था में सुधार करने की प्रक्रिया में प्रदेश सरकार काम कर रही है। ये जो कहा जा रहा है कि प्रदेश में फाइनेंशियल मेस (Financial Mess) हो गया है ये गलत है। यदि हमने वेतन भत्तों को विलंबित किया है तो वो अर्थव्यवस्था सुधार की प्रक्रिया का हिस्सा है। सभी को अनुशासित होने की जरूरत है। सांकेतिक रूप से किए वेतन भत्ते विलंबित किए है।
कर्मचारियों को DA दिया, एरियर भी दिया
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा जो 85 हज़ार करोड़ की देनदारियां की बात हो रही है वो बीजेपी सरकार छोड़ कर गई थी। सरकार ने सत्ता में आते ही 7 फीसदी कर्मचारियों को DA दिया। प्रदेश में 14 प्रकार की सबसिडी दी जा रही, जिनको आवश्यकता नहीं उन्हें भी मिल रही है। हजारों लोग सबसिडी छोड़ने की बात कह रहे हैं, हज़ारों लोगों ने बिजली पानी की सब्सिडी छोड़ने की बात कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने सिर्फ़ 19 महीने हुए। पूर्व सरकार के समय प्रदेश में शिक्षा , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है । वर्तमान सरकार इसमें सुधार कर रही है। इसमें पैसे की जरूरत है। सीएम ने कहा इस प्रकार की कोई स्थिति नहीं है। सरकारी कर्मचारियों (Government employees)की सैलरी समय पर मिलेगी और पेंशन भी दी जाएगी। 28,000 परिवारों को एरियर दे दिया है। केंद्र सरकार से तो मिला है वो हमारा अधिकार है । बीबीएमबी के पास 43 सौ करोड़ शेयर है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश भी दिए।
बीजेपी नेता बिना तैयारी के बयानबाज़ी कर रहे
सीएम ने प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर बीजेपी (BJP) पर राजनीति करने के आरोप लगाए और कहा कि बीजेपी नेता बिना तैयारी के बयानबाज़ी कर रहे हैं। कभी ड्रोन से जासूसी कभी फाइनेंशियल मेस की बात कर रहे है। विपक्ष के नेताओं को पढ़ने की जरूरत है। उनके बाद ही कोई बयानबाजी करे।

