-
Advertisement
चीन बॉर्डर पहुंचकर सीएम सुक्खू ने रचा इतिहास, पर्यटकों के लिए खुला शिपकी ला दर्रा
CM sukhu: सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू किन्नौर जिला के शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने यहां सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी। इसके बाद स्थानीय जनता, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों को संबोधित किया। इसी के साथ कभी प्रतिबंधित और दुर्गम सीमा बिंदु रहा शिपकी ला दर्रा अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सीएम सुक्खू ने इसे किन्नौर और पूरे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक नई और महत्वपूर्ण शुरूआत बताया।
भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा
सीएम ने शिपकी-ला के सामरिक महत्व पर बल दिया और सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों के जवानों में भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा।
सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे लगाकर सैनिक, अर्धसैनिक बलों के जवानों और स्थानीय लोगों का जोश बढ़ाया।@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP #Chinaborder #IndiraPoint #ShipkiLa #HistoricBeginning #HimachalTourism pic.twitter.com/7gdGd5K3Za
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) June 10, 2025
सीएम शिपकी-ला में इंदिरा पॉइंट तक भी गए और बॉर्डर का जायजा लिया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस स्थल पर पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे सीएम हैं। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी 1968 में हिमाचल के तत्कालीन सीएम यशवंत सिंह परमार के साथ यहां आई थीं। उस समय शिपकी-ला पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं हुआ करता था।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
