-
Advertisement
CM Sukhu | Home District | Hungama |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में आज कांग्रेसियों ने नीट पेपर लीक मामले में जोरदार प्रदर्शन किया। हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए । कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले में सम्मिलित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ढुलमुल रवैये पर उनके त्यागपत्र की मांग की। इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेज कर मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग भी की ।

