-
Advertisement
CM Sukhu | Officers | Mega Plan |
हिमाचल प्रदेश में आईएएस और आईएफ़एस अधिकारियों के पद घटाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस आला अधिकारियों के पद घटाने की तैयारी कर रही है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में कई ऐसे पद हैं जिनकी ज़रूरत कम है। इनका काम एक ही होने पर भी अलग.अलग पद बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उच्च अधिकारियों के पद कम किए जाएं और निचले स्तर पर कर्मियों की भर्ती बढ़ाई जाए। उन्होंने कार्यकारी मुख्य सचिव केके पंत और कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी से बात की है। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी फैसले बैठकर ही लिए जाएंगे।

