-
Advertisement
HPCL के सहयोग से जीतपुर बेहरी में स्थापित होगा इथेनॉल प्लांट- बोले सीएम सुक्खू
शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने आज यहां जिला ऊना के जीतपुर बेहरी में स्थापित किए जाने वाले इथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) के निर्माण कार्य पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। सीएम ने कहा कि इस प्लांट का निर्माण हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा प्रदेश सरकार द्वारा 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी में किया जाएगा।
प्लांट का कार्य 2 वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि इस हिस्सेदारी (Equity) में प्रदेश सरकार द्वारा प्लांट निर्माण के लिए दी जा रही भूमि की लागत भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के निर्माण से प्रति माह 21 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित होने और प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर इथेनॉल उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट का निर्माण कार्य लगभग 2 वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़े:सीएम सुक्खू की अपील- अनाथ बच्चों को अपनाने के लिए आगे आए समृद्ध लोग
किसानों को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके दृष्टिगत विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। इस इथेनॉल प्लांट के स्थापित होने से प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control) के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह उद्योग क्षेत्र में लोगों विशेषकर किसानों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


