-
Advertisement
सीएम सुक्खू कांग्रेस अधिवेशन में बोले, गांधी परिवार कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा
Last Updated on February 26, 2023 by saroj patrwal
रायपुर। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन (85th Plenary Session of the Indian National Congress Party) को संबोधित किया। इस अधिवेशन के दूसरे दिन अपने संबोधन में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अपने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी हैए जो कांग्रेस सरकार (Congress Govt) के चुनावी वायदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान सीएम सुक्खू ने राष्ट्र के विकास में नेहरू-गांधी परिवार के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार सत्ता का भूखा नहीं है और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी ने पीएम पद ग्रहण करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
सीएम सुक्खू बोले- राष्ट्र के लिए बलिदानों से भरा है कांग्रेस पार्टी का इतिहास
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास राष्ट्र के लिए बलिदानों से भरा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) की विभाजनकारी राजनीति का जवाब देने के लिए 2024 में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एक साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को विधानसभा चुनाव में प्रदेश में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की चुनावी रणनीति के फलस्वरूप ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ और इस छोटे से राज्य में पार्टी की जीत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए वरदान सिद्ध होगी।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कर प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों में एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक 3500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेदारी को समझते हुए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के माध्यम से प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने और आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अधिवेशन में प्रस्तुत किया राजनीतिक प्रस्ताव
सशक्त नेतृत्व कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के परिणामस्वरूप सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने इसमें प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़े:सुखविंदर सिंह सुक्खू : कांग्रेस के लिए भविष्य के रोल मॉडल ,सीएम के रूप में पेश कर रहे नजीर