-
Advertisement
बीजेपी के धरने पर बोले सीएम सुक्खू- महिला आरक्षण पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे
CM Sukhu: महिला आरक्षण बिल के पास ना होने को लेकर बीजेपी द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है और हिमाचल बीजेपी के नेताओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा किहिमाचल बीजेपी एक ऐसी पार्टी बन गई है जिसके हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और है। महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पास हो गया था और कांग्रेस ने उसको पूरा समर्थन दिया था। सोनिया गांधी ने राज्यसभा से पास करवा कर दिया था तो फिर यह किस बात का धरना और प्रदर्शन कर रहे है। धरना प्रदर्शन यह बताता है कि यह महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं करना चाहता है। महिला आरक्षण बिल 2023 में कांग्रेस ने नहीं लाया था। उस समय बीजेपी की सरकार थी और महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण बिल पास हुआ था । उसके बाद उसे लागू क्यों नहीं किया गया और अब बीजेपी कह रहे की डीलिमिटेशन और सीटें बढ़ाने के बाद ही इसे लागू करेंगे । अब बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है।
लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धरना
हिमाचल में बीजेपी प्रदेश विरोधी है। प्रदेश में जब आपदा आई तब धरना नहीं दिया , जब आरडीजी बंद हुई उसे समय भी धरना नहीं दिया और जो 1500 करोड़ पीएम मोदी ने देने की घोषणा थी उसको लाने के लिए धरना-प्रदर्शन नहीं किया । अब केवल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के धरना प्रदर्शन कर रही है और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।
हम सब खड़गे के साथ खड़े
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई एफआईआर पर सीएम सुक्खू ने कहा कि खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश जी जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इस से डरने वाली नहीं है और सब खड़गे के साथ खड़े है। कमला नेहरू हॉस्पिटल से गायनी वार्ड अलग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को अच्छा इलाज मिले इसलिए आइजीएमसी अस्पताल में उसे शिफ्ट किया गया है। महिलाओं को आईजीएमसी अस्पताल में अच्छी इलाज मिलेगा ऐसे में इस तरह का आंदोलन करना सही नहीं है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

