-
Advertisement
पुलिस कर्मियों को रिटायरमेंट पर एक रैंक अधिक दिया जाएगा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को मई तक बकाया और ग्रेच्युटी
Himachal Day 2026: हिमाचल आज अपना 79वां स्थापना दिवस मना रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का गवाह बना। रिकांगपिओ के मिनी स्टेडियम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। सीएम सुक्खू ने पुलिस कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव और ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर एक रैंक अधिक दिया जाएगा। यह कर्मचारियों के लिए एक स्तर उच्च मानद पद होगा। साथ ही उन्होंने क्लास-वन अफसरों की तीन फीसदी सैलरी डेफर करन का फैसला भी विड्रा कर दिया।
कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान
इसके साथ सीएम ने ऐलान किया कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पहली फरवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 तक का बकाया भुगतान, ग्रेच्युटी मई महीने तक दे दी जाएगी। इसके लिए सरकार पर 50 करोड़ का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा 31 मार्च तक 2 साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान किया।
किन्नौर की महिलाओं को 1500-1500 रुपए
सीएम सुक्खू ने किन्नौर की महिलाओं को 1500-1500 रुपए मासिक देने की घोषणा की। जिन परिवारों की सालाना आय दो लाख रुपए से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को यह सम्मान राशि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाएगी।
स्कूलों में सभी छात्रों से एक समान फीस
सीएम सुक्खू कहा कि प्रदेश के पहला डे बोर्डिंग स्कूल की शुरूआत रिकांपिओ से की जा रही है और अगले छह महीने में यह स्कूल तैयार हो जाएगा।इसके साथ सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी।
एसनेगी

