-
Advertisement
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने संभाला पदभार, भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाएंगे अहम कदम
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सचिवालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। सीएम 11 बजे सचिवालय पहुंचे और सबसे पहले महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बतौर सीएम सुक्खू का सचिवालय में आज पहला दिन है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी सचिवालय पहुंचे और उन्होंने भी पदभार संभाला।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा पहले हम परिस्थितियों का आकलन कर लें। कैबिनेट का गठन हाईकमान करता है उनसे चर्चा करके जल्द ही कैबिनेट का गठन होगा। उन्होंने सीएम पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही ब्लूप्रिंट सामने आएगा। हर वर्ग के कल्याण के लिए एक नीति बनाई जाएगी जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं, दलितों, गरीबों सब वर्ग का खास ख्याल रखा जाएगा। मैं उपमुख्यमंत्री और विधायकों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करूंगा।सीएम ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख कर सरकार को आगे चलाएंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने पद भार ग्रहण करने के बाद कहा कि सरकार पांच साल तक चलेगी। जिसमें परिंदा भी चोंच नहीं मार सकेगा। कांग्रेस ने दस दिन के अंदर या पहली कैबिनेट में OPS देने का फैसला लिया है। दस दिन के भीतर कैबिनेट बना ली जायेगी। यदि इससे देरी होती है तो सीएम व डिप्टी सीएम भी OPS बहाली का फैसला ले सकते हैं। आला कमान ने वादों को पूरा करने के लिए कह दिया है। अग्निहोत्री ने कहा कि
इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या
आगे-आगे देखिए होता है
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

