- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कॉलेज में छात्राओं( College girl students) से छेड़छाड़ करने वाला प्रिंसिपल आखिरकार पुलिस (Police)की गिरफ्त में आ ही गया। देर रात रोहड़ू पुलिस ( Rohru Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत(custody) में लिया है। डीएसपी रोहड़ू चमन लालने इस पुष्टि की है। शिक्षा विभाग पहले ही प्रिंसिपल को निलंबित ( Suspended)कर चुका है। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए उनसे पहले हाईकोर्ट ( High Court)से एक दिन की जमानत ली थी। लेकिन देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
सीमा कॉलेज रोहड़ू की एक छात्रा ने प्रिंसिपल ब्रजेश चौहान पर फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दो और छात्राओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ वुमेन सेल में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। प्रिंसिपल कुछ छात्राओं को कार्यक्रम के नाम पर शिमला और चंडीगढ़ ले गया था। उन्हें होटल में ठहराया, जहां नशे की हालत में कार्यकारी प्रिंसिपल उनके कमरे में घुस आया। इसके बाद सक्षम गुड़िया बोर्ड ने भी मामले पर कड़ा संज्ञान लिया। प्रिसिपल की गिरफ्तारी को लेकर सीमा कॉलेज के छात्रों ने पिछले दिनों चक्का जाम भी किया था।
- Advertisement -