-
Advertisement
जनता पर महंगाई की मारः रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा , जानें कितने बढ़े हैं दाम
Last Updated on March 1, 2022 by sintu kumar
महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार ने एक और बोझ बढ़ा दिया है। सरकार ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई है। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बहुत हद तक संभव है कि 7 मार्च के बाद घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगा हो जाए। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में जो बढ़ोतरी हुई है उसके चलते अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर के नए रेट कल होंगे जारी,रूस-यूक्रेन जंग का कितना रहेगा असर,जाने
घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर ना तो सस्ता हुआ है और ना ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। यही वजह है कि कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव हुआ है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष (2021-22) की पहली छमाही में अब तक सब्सिडी के रूप में बड़ी राशि चुकाई है। . पहली छमाही तक सरकार करीब 7,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे चुकी है। वित्त वर्ष 20216-17 में पूरे साल में सरकार ने 12,133 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी। यह आंकड़ा तब दिख रहा है, जबकि एक करोड़ से ज्यादा लोग अब तक सब्सिडी छोड़ चुके हैं।