-
Advertisement
Himachal: कांग्रेस ने लोकसभा के लिए मंडी से विक्रमादित्य, शिमला से विनोद सुलतानपुरी को उतारा
Last Updated on April 13, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Congress Candidate : नई दिल्ली। कांग्रेस ने हिमाचल की चार लोकसभा सीटों (Congress Candidates For Himachal) में से दो के लिए कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में आज हुई कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद पार्टी ने मंडी से विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh)व शिमला से विनोद सुल्तानपुरी (Vinod Sultanpuri)के नामों पर मुहर लगाई है। ये दोनों ही कांग्रेस के सिटिंग विधायक (MLA) हैं।
उपचुनाव के लिए कैंडिडेट के नाम पर चर्चा नहीं
पार्टी ने कांगड़ा (Kangra) व हमीरपुर सीट को पेंडिंग में रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन दोनों सीटों पर अगले तीन से चार दिन में फैसला होगा। इसी तरह अभी उपचुनाव (By Election) के लिए भी सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते आज की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक में चर्चा भी नहीं हुई।
-पंकज शर्मा