-
Advertisement
Politics: इधर जयराम बोले- कांग्रेस ने महिलाओं को छला, उधर बिंदल का आरोप: 12 हजार को नौकरी से निकाला
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने गुरुवार को एक बयान में राज्य की सुक्खू सरकार पर महिलाओं के साथ धोखा (Cheating Women) करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी (Guarantee) दी थी। लेकिन अब सिर्फ लाहुल-स्पीति (Lahaul Spiti) की महिलाओं को 1500 रुपए की पेंशन देने के बाद सरकार कह रही है कि गारंटी पूरी हो गई। जयराम ने कहा कि बीजेपी ने बार-बार सरकार को गारंटियां पूरी करने के लिए दबाव बनाया तो कांग्रेस ने लोगों के साथ छल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पीति में 10 हज़ार से कम पात्र महिलाओं की आबादी वाले ज़िले में भी सरकार अपनी योजना पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई।
12 हजार को नौकरी से निकाला: बिंदल
उधर, गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में राज्य बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सरकार पर 14 महीने के कार्यकाल में एक भी स्थाई नौकरी (No Permanent Job) नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उल्टे सरकार ने 12 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल (12 Thousand Empoyees Sacked) दिया। हिमाचल प्रदेश के युवकों के साथ इससे बड़ा अन्याय, इससे बड़ा धोखा और कुछ नहीं हो सकता जो वर्तमान सरकार ने आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर किया।

