-
Advertisement
Congress Halchal | Himachal | Rahul Gandhi |
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांगड़ा शहर के यात्री सदन में तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में जोश तो भर गए है। लेकिन क्या जो कुछ उन्होंने कहा वह धरातल पर वैसा होगा भी या नहीं। राहुल की माने तो संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्षों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा। जो जिला अध्यक्ष बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां जिला अध्यक्ष अपने विवेक से करें। पार्टी की मजबूती का आधार मजबूत बूथ हैं। इसके लिए जरूरी है कि सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और बूथ स्तर पर काम करने वाला सच्चा कार्यकर्ता है। उन्होंने ये भी कहा कि जिला अध्यक्ष नेताओं की परिक्रमा छोड़कर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करें। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसी गुट विशेष से जुड़ने के बजाय जनता के मुद्दों पर काम करना जरूरी है।

