-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा बोले, पीएम मोदी फिर से ठग गए हिमाचलियों को
देहरा। हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस मर्तबा भी हिमाचल (Himachal) की भोली-भाली जनता को ठग कर चले गए। उन्होंने कहा कि ये पहली मर्तबा नहीं है कि मोदी यहां आए हो और प्रदेशवासियों को ठगने का काम ना किया हो। इससे पहले भी जब-जब मोदी आए कुछ ना कुछ ऐसा कर गए जिसके बाद यहां के लोगों को समझ आया कि वह ठगे गए।
यह भी पढ़ेंः “अब सरकार माई-बाप नहीं, अब जनता सेवक है सरकार”
आज जब पीएम मोदी शिमला (Shimla) में केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने के नाम पर एक रैली को संबोधित करने आए तो साफ पता चल रहा था कि उनका असली मकसद आने वाले विधानसभा चुनाव हैं। डाॅ राजेश ने कहा कि सरकारी पैसे को लुटाकर आज रिज (Ridge) पर भीड इकट्ठी की गई,यही नहीं इस रैली (Rally) के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है। क्योंकि ये तो नाम का ही सरकारी कार्यक्रम था,असल में तो ये पार्टी यानी बीजेपी (BJP) का कार्यक्रम था।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेसी बोले, मोदी की क्या है सच्चाई-सब समझती है जनता
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

