-
Advertisement
जयराम सबसे खर्चीले सीएम, अपने दोस्तों तक को भी खरीदी हजार से ज्यादा गाड़ियां
शिमला। जैसे-जैसे चुनाव (Election) नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के प्रहार तीखे होते जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Congress MLA Vikramaditya Singh) ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर चुनावी रैलियां करवाकर पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में ऐसा कभी नहीं हुआ। सीएम सबसे खर्चीले (CM most expensive) साबित हुए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के लिए हजार से ज्यादा गाड़ियां खरीद ली हैं। जयराम क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई बीजेपी, सीएम जयराम को दी ये सलाह
जिन लोगों का आजादी में कोई योगदान ही नहीं रहा, बीजेपी (BJP) की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उनका जिक्र किया जा रहा है। बीजेपी के हारे-नकारे लोगों को मंचों पर बिठाया जा रहा है जबकि कांग्रेस के चुने हुए विधायकों को बुलाया नहीं जा रहा है। बीजेपी अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के नाम पर चुनावी रैलियां कर रही है। सीएम इस गलतफहमी में हैं कि जो इन कार्यक्रमों में भीड़ जुट रही है वह उसे वोट में भी बदल देंगे। धूमल और शांता कुमार (Dhumal and Shanta Kumar) ने कभी क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की। जबकि जयराम ठाकुर केवल धर्मपुर सराज तक ही सोच रहे हैं। सीएम को अपनी सरकार की चिंता करनी चाहिए ना कि कांग्रेस पार्टी की गारंटियों की। आज हर वर्ग बीजेपी सरकार से परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस पार्टी ने तथ्यों का अध्ययन करके ही लोगों को राहत देने के लिए दस गारंटियां दी हैं, जिन्हें सत्ता मेें आने पर लागू किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



