-
Advertisement
कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, देहरा से डॉ राजेश शर्मा पर पार्टी ने खेला बड़ा दांव
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट भी गुरुवार देर रात को जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 17 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं। कांग्रेस अभी 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर पाई है। इससे पहले कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को 46 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने 63 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बाकि पांच प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी होगी। आज यानी गुरुवार को जारी की गई लिस्ट के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने देहरा से कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा पर बड़ा दांव खेला है। इसके अलावा भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने इन पर जताया विश्वास
कांग्रेस ने गुरुवार देर रात को जारी की गई सूची में भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी को टिकट दिया है। इसके अलावा इंदौरा से मलिंद्र राजन, देहरा से डॉ राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया, कांगड़ा से सुरिंद्र सिंह काकू, आनी से बंसी लाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंद्रनगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्र शेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चेतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से दविंद्र कुमार भूट्टो बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा और शिमला शहरी से हरिश जनारथा पर विश्वास जताते हुए टिकट दिए हैं।
पूरी लिस्ट यहां देखें…


