-
Advertisement
हिमाचल उपचुनावः रैहन बाजार में कांग्रेसियों ने लगाए बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ ‘जवाली पार’ के नारे
फतेहपुर। हिमाचल उपचुनाव का प्रचार चरम पर है। आरोप -प्रत्यारोप के दौर के बीच नारेबाजी का भी शोर है। फतेहपुर की बात करे हैं तो यहां पर एक चीज जो बार बार दोहराई जा रही है। वह है पोस्टर लगाना। पहले पूर्व सांसद कृपाल परमार के चक्की पार का नारा लगे पोस्टर चिपकाए जाते थे। वहीं पिछले दिनों बीजेपी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के जवाली पार के पोटर लगे थे। मुद्दा गर्म था लिहाजा आज कांग्रेस ने आग में घी डालते हुए रैहन बाजार में बलदेव ठाकुर के खिलाफ जवाली पार के नारे लगा दिए। प्रचार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी भी की। जाहिर है कांग्रेस के पूर्व सासंद चंद्र कुमार ने कहा था कि बीजेपी प्रत्याशी फतेहपुर के नहीं बल्कि जवाली के रहने वाले हैं। उनका परिवार जवाली में रहता है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में छह बार सीएम रहने के बाद भी वीरभद्र सिंह का विधानसभा क्षेत्र बेहाल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने फतेहपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा की कुछ वर्ष पहले फतेहपुर में उपचुनाव हुआ था जिसमें स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की थी और उसके बाद प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेश आसीन हुई थी। महाजन ने कहा कि भवानी पठानिया जहां पिता के इतिहास को दोहराएंगे, वहीं प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस को आसीन करने की शुरुआत होगी। अजय महाजन ने कहा कि चुनाव जो भी हो चुनौती भरा होता है, लेकिन फतेहपुर उपचुनाव में क्षेत्र की जनता जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट करेगी । सीएम जयराम ठाकुर पर महाजन ने कहा कि सीएम ने चुनावी बेला पर कोरी घोषणाएं फतेहपुर के लिए की है, जिनमें से एक भी घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है ऐसे में क्षेत्र की जागरूक जनता भवानी के पक्ष में मतदान करके कांग्रेस को मजबूत करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

