- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर आज कांग्रेस ने चौड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। कोरोना संकट के बीच किए गए इस प्रदर्शन (Protest) के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। चौड़ा मैदान में बेरीकेट्स तोड़कर कांग्रेसी कनेडी चौक रवाना हुए, जबकि पुलिस बल प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) को रोकने में नाकाम रहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि हम सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन देने जा रहे हैं। राठौर ने कहा कि पार्टी नेताओं को शिमला आने से जगह-जगह रोका गया है। सरकार पुलिस बल से लोगों की आवाज नहीं दबा सकती है। राठौर ने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख और कान खोलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पास कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाने का काम करेगा। वहीं, चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं लगी हैं। कांग्रेस ने सरकार को जनता विरोधी करार दिया।
- Advertisement -