-
Advertisement
नकली दवाइयों का मामला: आगरा भेजी दवाइयों की खेप वापस पहुंची बद्दी
सोलन। नकली दवा (counterfeit medicine) बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कोरियर से आगरा (Agra) में भेजी गई दवा की खेप वापस हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पहुंच गई है। गौरतलब है कि ये दवाएं 21 नवंबर को कोरियर से आगरा भेजी गई थीं। इस बीच बद्दी (Baddi) में नकली दवाइयां बनाने के मामले का भंडाफोड़ हो गया। स्टोर और कंपनी में दबिश देने के बाद ड्रग विभाग ने आरोपी मोहित बंसल (Mohit Bansal) की आगरा स्थित दुकान को सीज कर दिया था। जब दवाइयों का कोरियर पहुंचा तो दुकान बंद थी।
यह भी पढ़ें:शिमला में 380 कर्मचारियों ने की मतगणना रिहर्सल, आठ को निकलेंगे नतीजे
ड्रग विभाग ने उस कोरियर को वापस मंगवा लिया। यह रविवार को वापस पहुंचा। ये दवाएं नकली तो नहीं हैंए इसकी जांच के लिए ड्रग विभाग सैंपल जांच के लिए ड्रग टेस्टिंग लैब में भेजेगा। बद्दी पहुंची ये दवाएं सिपला, यूएसवी (Cipla, USV) और गुवाहाटी की एरिस लाइफ साइंस कंपनी की हैं। ये दर्द निवारक दवाएं हैं। अब इनकी असिलियत की जांच विभाग करेगा। उधर मुख्य आरोपी मोहित बंसल की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई थी। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी छह दवा निरीक्षक सुबह से आगरा से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पहुंचीं दवाओं की गणना करते रहे। इनके बेसिक मूल्य के बारे में जानकारी जुटाते रहे। प्रारंभिक जांच में 12 पेटियों में बंद तीनों नामी कंपनियों की दवाइयां लाखों की बताई जा रही हैं। उधर राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने बताया कि मामले में विभाग गहनता से जांच कर रहा है। विभाग दिन-रात जांच में जुटा है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

