-
Advertisement

#Kangra: पंचायत चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित, आज कितनों ने भरा नामांकन- जाने
धर्मशाला। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव 2020-21 को मद्देनज़र रखते हुए पंचायत चुनाव (Panchayat Election) से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ज़िला पंचायत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि दूरभाष नंबर 01892-223209 पर नीलम कुमारी अधीक्षक एवं दूरभाष नंबर 01892-223309 पर हंस राज ऑडिटर और रणजीत सिंह के मोबाइल नंबर 8219511154 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी के मोबाइल नम्बर- 9418687246 पर भी संपर्क कर चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पंचायती राज चुनावः #Himachal के इन चार जिलों में आज 23 हजार 230 ने भरे नामांकन
वहीं, डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति (DC Kangra Rakesh Kumar Prajapati) ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन-पत्र भरने की प्रक्रिया के तीसरे दिन व अंतिम दिन आज जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 4672 नामांकन दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि विकास खंड बैजनाथ में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 22, प्रधान के 42 और उप प्रधान के लिए 84 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 113 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड इंदौरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 3, पंचायत समिति सदस्य के लिए 37, प्रधान के 71 और उप प्रधान के लिए 84 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 221 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड कांगड़ा (Kangra) में जिला परिषद सदस्य के लिए 5, पंचायत समिति सदस्य के लिए 19, प्रधान के 36 और उप प्रधान के लिए 42 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 86 नामांकन (Nomination) दर्ज हुए।
विकास खंड लंबागांव में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 17, प्रधान के 16 और उप प्रधान के लिए 67 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 36 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड नगरोटा बगवां में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य के लिए शून्य, प्रधान के 72 और उप प्रधान के लिए 71 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 214 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड नगरोटा सूरियां में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य के लिए 33, प्रधान के 58 और उप प्रधान के लिए 98 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 145 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड पंचरूखी में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 17, प्रधान के 49 और उप प्रधान के लिए 64 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 100 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड रैत में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 89, प्रधान के 68 और उप प्रधान के लिए 108 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 190 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड सुलह में जिला परिषद सदस्य के लिए एक, पंचायत समिति सदस्य के लिए 27, प्रधान के 87 और उप प्रधान के लिए 102 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 145 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड धर्मशाला (Dharamshala) में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति सदस्य के लिए 18, प्रधान के 22 और उप प्रधान के लिए 42 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 88 नामांकन दर्ज हुए।
यह भी पढ़ें: Panchayat Election ड्यूटी में तैनात कर्मियों को कितना मिलेगा यात्रा भत्ता- जानिए
विकास खंड नूरपुर (Nurpur) में जिला परिषद सदस्य के लिए शून्य, पंचायत समिति सदस्य के लिए 23, प्रधान के 52 और उप प्रधान के लिए 59 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 168 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड परागपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 9, पंचायत समिति सदस्य के लिए 26, प्रधान के 74 और उप प्रधान के लिए 89 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 147 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड देहरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 5, पंचायत समिति सदस्य के लिए 35, प्रधान के 86 और उप प्रधान के लिए 115 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 206 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड फतेहपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 22, प्रधान के 72 और उप प्रधान के लिए 95 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 166 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड भवारना में जिला परिषद सदस्य के लिए 3, पंचायत समिति सदस्य के लिए 20, प्रधान के 49 और उप प्रधान के लिए 67 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 120 नामांकन दर्ज हुए।